LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: बिहार के शातिर गैंग के गिरफ्त में फंस गया था 13 साल का यश, फ्री फायर गेम में 14 लाख गंवाने के बाद की आत्महत्या

UP NEWS: बिहार के शातिर गैंग के गिरफ्त में फंस गया था 13 साल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र यश कुमार ने ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ की लत के कारण आत्महत्या कर ली। यश ने पिता के बैंक खाते से करीब 14 लाख रुपये खर्च कर डाले थे। जब उसे लगा कि राज खुल चुका है तो उसने छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।


बैंक खाते से उड़ाए 14 लाख रुपये

यश के पिता सुरेश कुमार यादव जब बैंक से पैसे निकालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि खाते से 14 लाख रुपये गायब हैं। घर लौटकर उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस बात का पता चलते ही यश घबरा गया और पढ़ाई का बहाना बनाकर ऊपर कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद उसकी बहन गुनगुन ने देखा कि वह फांसी के फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO


बिहार के गिरोह के संपर्क में था छात्र

पुलिस जांच में सामने आया कि यश सिर्फ गेम नहीं खेल रहा था, बल्कि बिहार से जुड़े एक गिरोह के संपर्क में भी था। गिरोह की एक लड़की और उसका साथी लगातार उसे गुमराह कर रहे थे। पिता के खाते से रकम बिहार के छह बैंक खातों में 400 से ज्यादा बार ट्रांसफर की गई। जांच में यह भी पता चला कि अगस्त में यश ने 85 हजार रुपये का एप्पल वॉच खरीदा था, जो संभवतः गिरोह के इशारे पर खरीदी गई थी।


फोन छीनने पर मां का गला दबाया

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या से एक दिन पहले भी यश ने 51 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। शक है कि उसने अपना फोन एक्सेस गिरोह को दे दिया था। बाद में पहचान छिपाने के लिए फोन फॉर्मेट कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने यश को मोबाइल से दूर करने की कोशिश की तो वह आक्रामक हो गया था। एक बार तो उसने फोन न मिलने पर अपनी मां का गला दबाने की कोशिश भी की थी।

NSIT
Nsmch


पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पुलिस ने यश का मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। मोबाइल डेटा रिकवरी और बैंक खातों की जांच से यह साफ होगा कि गिरोह किस तरह बच्चों को अपने जाल में फंसा रहा है।