LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: लखनऊ पुलिस कमिनस्‍ट्रेट में बड़ा फेरबदल, 7 अफसरों को इधर से उधर किया गया

UP NEWS: लखनऊ पुलिस कमिनस्‍ट्रेट में बड़ा फेरबदल, 7 अफसरों क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादलों के बाद अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। यहां सात अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें एक डीसीपी, पांच एडीसीपी और एक एसीपी शामिल हैं। ममता रानी चौधरी को डीसीपी महिला अपराध बनाया गया है। वहीं, किरण यादव को एडीसीपी मुख्यालय से हटाकर एडीसीपी अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गोपी नाथ सोनी को एडीसीपी मुख्यालय बनाया गया है।


इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

तबादले में जितेंद्र कुमार दूबे को एडीसीपी उत्तरी से बदलकर एडीसीपी मध्य नियुक्त किया गया है। डॉ. अमोल मुरकुट को एसीपी बीकेटी से एडीसीपी उत्तरी बनाया गया है। अमित कुमावत को एडीसीपी अपराध से एडीसीपी पूर्वी भेजा गया है। वहीं, ज्ञानेंद्र सिंह को एसीपी यातायात से बदलकर एसीपी बीकेटी नियुक्त किया गया है।

Diarch GO


कुछ दिन पहले चला था तबादला अभियान

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े स्तर पर तबादले किए थे। उस दौरान 16 आईएएस और 7 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद 13 डीएसपी और 44 एएसपी के भी तबादले हुए थे। गोरखपुर पीटीएस की डीएसपी प्रिता को एसीपी कमिश्नरेट आगरा, प्रयागराज के एसीपी पंकज लवानिया को डीएसपी मेरठ और एसीपी वरुण कुमार को मुरादाबाद भेजा गया था।


शैलेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों का भी तबादला

इसी क्रम में एलआईयू अयोध्या के डीएसपी शैलेंद्र सिंह को एसीपी आगरा नियुक्त किया गया था। प्रयागराज कुंभ मेला के डीएसपी रामकृष्ण चतुर्वेदी को डीएसपी सुल्तानपुर बनाया गया। देवरिया की डीएसपी आभा सिंह को गोरखपुर, सुल्तानपुर के डीएसपी अब्दुस सलाम खान को एसीपी प्रयागराज और सुल्तानपुर के ही डीएसपी प्रशांत सिंह को मंडलाधिकारी गोरखपुर नियुक्त किया गया था।

NSIT
Nsmch