LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: जौनपुर में जमीन कब्जाने की कोशिश पर हुई बड़ी कार्रवाई, 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

UP NEWS: जौनपुर में जमीन कब्जाने की कोशिश पर हुई बड़ी कार्रव

जौनपुर: जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के कुशहां गांव में जमीन कब्जाने की कोशिश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अदालत के आदेश पर सिंगरामऊ थाना पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार राकेश कुमार समेत 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता का आरोप

गांव की रहने वाली पीड़िता सोम्मारी का आरोप है कि उसकी जमीन (आराजी नंबर-216 क, रकबा 0.0820 हेक्टेयर) पर कब्जे के लिए फर्जी बैनामा तैयार किया गया। 13 जनवरी 2025 को कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे और विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। आरोपियों ने तत्कालीन तहसीलदार का आदेश दिखाकर दबाव भी बनाया।

जांच में खुला फर्जीवाड़ा

जांच में सामने आया कि जिस 1980 के बैनामे का हवाला दिया जा रहा था, वह फर्जी था। उस समय केवल 1000 वर्ग फीट जमीन का ही बैनामा हुआ था, लेकिन पूरे प्लॉट पर दावा जताया गया।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा, तीन आरोपी जेल भेजे गए

लंबे समय तक थाने और एसपी दफ्तर के चक्कर काटने के बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ। अब तक तीन आरोपी — देवेंद्र उर्फ धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, बृजेश और छट्ठू लाल — गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

NSIT
Nsmch