LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: लखनऊ की टेलीकॉलर साक्षी वर्मा पिछले 22 दिनों से लापता, इंस्‍टा पर सचिन से हुई थी फ्रेंडशिप, पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार किया

UP NEWS: लखनऊ की टेलीकॉलर साक्षी वर्मा पिछले 22 दिनों से लाप

आसिफ खान,लखनऊ: लखनऊ की टेलीकॉलर साक्षी वर्मा पिछले 22 दिनों से लापता है। न तो उसके जिंदा रहने का कोई सबूत मिला है और न ही उसकी डेड बॉडी। पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को वह घर से निकली थी और महज दो घंटे में ही उसका कोई अता-पता नहीं चला।

साथ निकला युवक गिरफ्तार

साक्षी यूपी 112 में टेलीकॉलर के पद पर काम करती थी। जिस दिन वह घर से निकली, उस समय उसके साथ जौनपुर निवासी सचिन उर्फ कृष्णा जायसवाल था। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सचिन के पास से साक्षी का फोन भी बरामद हुआ।

आखिरी बार कहां देखी गई थी साक्षी

मामले की जांच में सामने आया कि 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे तक साक्षी और सचिन की लोकेशन 1090 चौराहे के पास मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। उसी रात रिवर फ्रंट पर सचिन अकेला घूमता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में एक आइसक्रीम वाले ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और किसी के नदी में कूदने की आशंका भी जताई थी।

भोपाल भाग गया था सचिन

साक्षी के लापता होने के बाद सचिन ने अपनी स्कूटी चारबाग में खड़ी कर दी और भोपाल भाग गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 5 सितंबर को भोपाल से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सचिन ने बताया कि झगड़े के बाद वह साक्षी को रिवर फ्रंट पर अकेला छोड़कर चला गया था। उसने कहा कि उसके बाद साक्षी कहां गई, उसे इसकी जानकारी नहीं है।

NSIT
Nsmch

गोमती नदी में चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर गोमती नदी में करीब 25 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों ने हर कोना खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद उसे बंद कर दिया गया।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

सचिन ने पुलिस को बताया कि उसकी साक्षी से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पहले वह प्रयागराज में रहता था और फिलहाल लखनऊ के हजरतगंज इलाके में किराए पर रहकर एक डिलीवरी कंपनी में नौकरी कर रहा था। 29 अगस्त की रात रिवर फ्रंट पर दोनों के बीच एक युवक को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सचिन ने साक्षी का फोन छीन लिया और वहां से चला गया।

मां ने की एसआईटी जांच की मांग

साक्षी और सचिन के बीच जिस युवक को लेकर विवाद हुआ था, पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। युवक साक्षी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस बीच, साक्षी की मां संगीता वर्मा ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच या एसआईटी से कराने की मांग की है।