LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Love Affair Crime: प्यार, धोखा और जबरन गर्भपात, तलाकशुदा महिला के साथ रेप, ठगी और निकाह का खेल

Love Affair Crime: तलाकशुदा तीन बच्चों की मां को प्यार और शादी का झांसा देकर पहले रेप किया, फिर गर्भवती होने पर मंदिर में मांग भरकर शादी रचाई। लेकिन जब कोर्ट मैरिज की बारी आई तो..

Love Affair Crime: प्यार, धोखा और जबरन गर्भपात, तलाकशुदा महि
प्यार, धोखा और जबरन गर्भपात, तलाकशुदा महिला के साथ रेप, ठगी और निकाह का खेल- फोटो : NEWS 4 NATION

Love Affair Crime: युवक ने तलाकशुदा तीन बच्चों की मां को प्यार और शादी का झांसा देकर पहले रेप किया, फिर गर्भवती होने पर मंदिर में मांग भरकर शादी रचाई। लेकिन जब कोर्ट मैरिज की बारी आई तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दिया। यही नहीं, मकान बनवाने के नाम पर महिला से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए और बाराबंकी ले जाकर जबरन गर्भपात भी करा दिया।राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीतापुर निवासी दिनेश कुमार ने घिनौना खेल खला है।

पीड़िता, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है, पति से तलाक के बाद लखनऊ के चिनहट इलाके में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। वह नौकरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिनेश कुमार से हुई।दिनेश ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए।कुछ समय बाद महिला गर्भवती हो गई। दबाव बनने पर आरोपी ने उसे मंदिर ले जाकर सिंदूर भर दिया और शादी की रस्म पूरी की। लेकिन जब महिला ने कोर्ट मैरिज की बात उठाई तो दिनेश लगातार टालता रहा।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने मकान बनवाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़प लिए। फिर उसे बाराबंकी ले जाकर ज़बरदस्ती गर्भपात करा दिया। उसके बाद वह महिला को छोड़कर भाग गया।

पीड़िता जब दिनेश के घर सीतापुर, सकरन पहुंची तो पता चला कि उसके परिवार वाले दिनेश की दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

महिला ने वहां सकरन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पंचायत में यह तय हुआ कि आरोपी महिला को पत्नी मानकर घर ले जाएगा। लेकिन एक हफ्ते बाद ही दिनेश और उसके परिवारवालों ने मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया।

हताश पीड़िता चिनहट थाने पहुंची और पूरी कहानी बयां की।इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।