LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

एक ही महबूबा के दो प्रेमी, हकीकत खुली तो दोनों ने खाया जहर; एक ने तोड़ा दम, दूसरा मौत से लड़ रहा जंग

एक ही युवती से प्रेम करने वाले दो युवकों ने हकीकत जानने के बाद जहर खा लिया। इस घटना में फुलवरिया निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि बरवा गांव का एक नाबालिग अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

एक ही महबूबा के दो प्रेमी, हकीकत खुली तो दोनों ने खाया जहर;
युवती के लिए प्रेमियों ने खाया जहर- फोटो : gemini

N4N Desk  - बलिया जिले के पकड़ी तहसील क्षेत्र के दो पड़ोसी गांवों में मंगलवार को प्रेम-प्रसंग ने एक ऐसी भयावह शक्ल अख्तियार कर ली, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक ही युवती से प्यार करने की सच्चाई जब दो युवकों के सामने आई, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं कर सके। मानसिक तनाव में आकर दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई।

सच्चाई सामने आते ही टूट गए दोनों 

जानकारी के अनुसार, फुलवरिया गांव का 24 वर्षीय सूरज गोड़ और पड़ोसी गांव बरवा का एक नाबालिग युवक काफी समय से एक ही युवती से प्रेम करते थे। हैरानी की बात यह है कि दोनों को इस बात की भनक तक नहीं थी कि वे एक ही लड़की के प्यार में हैं। मंगलवार को जैसे ही उन्हें यह हकीकत पता चली, दोनों गहरे सदमे में चले गए और आत्मघाती कदम उठा लिया।

एक की मौत, रात में ही हुआ अंतिम संस्कार 

विषाक्त पदार्थ खाने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सूरज गोड़ ने दम तोड़ दिया, जबकि नाबालिग युवक का उपचार अभी चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरज के परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की स्थिति में अब थोड़ा सुधार बताया जा रहा है।

पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप 

इस मामले में मृतक सूरज की बड़ी बहन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पीआरवी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती, तो शायद सूरज की जान बच सकती थी। इधर, थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।


NSIT
Nsmch