LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: बिहार चुनाव में बंटने जा रही थी डेढ़ करोड़ की शराब, पटना से आई कॉल ने सारा खेल खराब कर दिया

UP NEWS: बिहार चुनाव में बंटने जा रही थी डेढ़ करोड़ की शराब,

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से बिहार में अवैध शराब की तस्करी लगातार जारी है। पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्कर धंधे को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अलीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया ट्रक

अलीनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बिहार मद्यनिषेध इकाई, पटना से मिली जानकारी पर कार्रवाई की। सूचना थी कि वाराणसी की ओर से आ रहा एक ट्रक शराब से भरा हुआ है। पुलिस ने सिन्घीताली पुल पर चेकिंग शुरू की और जैसे ही ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, चालक भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने ट्रेलर और डंपर की मदद से घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।

6685 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

ट्रक की तलाशी में पुलिस को 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से हरियाणा निवासी गुरदीप सिंह और पंजाब निवासी गुरपाल सिंह नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

तस्करी का तरीका और फायदा

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों तस्कर पंजाब और हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदते थे और बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। बिहार में शराबबंदी के कारण इसकी मांग और कीमत दोनों ज्यादा हैं, जिसका फायदा तस्कर उठाते हैं।

NSIT
Nsmch

एसपी का बयान

चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे मुनाफे को आपस में बराबर बांटते थे। पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।