LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: लखनऊ में बाहर सड़कों पर घूम रहा है तेंदुआ, तेंदुए की तलाश जारी, तीसरे दिन भी वन विभाग खाली हाथ

UP NEWS: लखनऊ में बाहर सड़कों पर घूम रहा है तेंदुआ, तेंदुए क

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में दिखाई दिए तेंदुए की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही, लेकिन वन विभाग की टीम को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार को भी न तो नए फुटमार्क मिले और न ही ट्रैप कैमरों में तेंदुए की कोई झलक रिकॉर्ड हो सकी।

बंगला बाजार के पास फिर दिखा तेंदुआ

बुधवार रात करीब 9 बजे बंगला बाजार के पास सालेहनगर तिराहे के पास राहगीरों ने तेंदुआ देखने का दावा किया। लोगों ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।

गन्ना संस्थान परिसर में सर्च ऑपरेशन

तेंदुए को पकड़ने के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान परिसर और उसके आसपास गहन तलाशी की जा रही है। पंद्रह लोगों की टीम बनाई गई है, जिन्हें पांच-पांच के ग्रुप में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी दी गई है। कई ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन अब तक तेंदुए की कोई झलक नहीं मिली है। इस बीच तेंदुए के आबादी वाले इलाकों में आने की खबरों से दहशत बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जांच की जा रही है। हालांकि टीम को अब तक इसकी पुष्टि नहीं मिल सकी है कि फोटो वास्तव में सालेहनगर तिराहे के पास की ही है। अलग-अलग इलाकों से तेंदुए को देखे जाने की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन कोई ठोस सबूत अभी तक नहीं मिला है।

NSIT
Nsmch

बसरहिया गांव में भी दिखने की सूचना

निगोहों के बसरहिया गांव में भी ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पास तेंदुआ देखने की सूचना दी। ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की, लेकिन वहां भी तेंदुए के कोई फुटमार्क नहीं मिले। अधिकारियों का कहना है कि संभव है कि लोगों ने फिशिंग कैट को तेंदुआ समझ लिया हो।

दहशत का माहौल बरकरार

कैंट और आसपास के इलाकों में तेंदुए की खबरों से लोग डरे हुए हैं। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के कर्मचारी और वैज्ञानिक भी अब ग्रुप बनाकर फील्ड में निकल रहे हैं। वहीं वन विभाग लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।