LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: लखनऊ के प्लासियो मॉल में देर रात फायरिंग, अफरातफरी का माहौल

UP NEWS: लखनऊ के प्लासियो मॉल में देर रात फायरिंग, अफरातफरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लासियो मॉल में शुक्रवार देर रात बड़ा हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि मॉल के टॉनिक क्लब में रात करीब दो बजे बाउंसर और कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।


हवाई फायरिंग से फैली दहशत

झगड़े के दौरान एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मॉल और क्लब में मौजूद लोग घबरा गए। डर के मारे लोग तेजी से बाहर की ओर भागने लगे और पूरे मॉल में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Diarch GO


दो बाउंसर घायल

इस घटना में क्लब के दो बाउंसर पुरुषोत्तम और अनुज चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत अब स्थिर है।


पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विवाद के दौरान ही हवाई फायर किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें हर्ष मिश्रा, प्रिंस वर्मा, संत कबीर नगर का रहने वाला रोहित पटेल और एक महिला शामिल हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

NSIT
Nsmch


सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉल और क्लब की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी ताकि आगे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।