LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

UP DSP Transferred: उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 82 डीएसपी को नई जिम्मेदारी

UP DSP Transferred:  उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर पुलिस अधि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। रविवार को सरकार ने 82 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तैनाती के नए आदेश

तबादला सूची के अनुसार, विनोद कुमार दुबे को सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मेरठ और राकेश कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ सेक्टर लखनऊ बनाया गया है। भैया संतोष कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कौशांबी, विकास राय को अयोध्या, सुनील कुमार सिंह को सुल्तानपुर और शेषधर पांडेय को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धर्मेंद्र कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर बनाया गया है।

Goal 2026

अन्य जिलों में भी तैनाती

मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, धर्मेंद्र सिंह यादव को सहायक सेनानायक 4वीं वाहिनी एसएसएफ मथुरा, गंगा प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ सेक्टर आगरा, और जिज्ञासा पाराशर को पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है। उमाशंकर यादव को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी सेक्टर गोरखपुर, रामकृष्ण द्विवेदी को मैनपुरी और कुशलपाल सिंह को इटावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भरत कुमार गौतम को गाजीपुर, प्रदीप कुमार पालीवाल को एलआईयू मेरठ और बृजेश कुमार को सीतापुर भेजा गया है।

कई जनपदों में नए डीएसपी

राकेश कुमार सिंह को बलिया, रविन्द्र प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर, राजेश दीक्षित को रेलवे आगरा, शैलेन्द्र सिंह को ईओडब्ल्यू वाराणसी और नवरत्न गौतम को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। वीरेंद्र कुमार सिंह को कुशीनगर, राजेश सिंह को एटा, रविन्द्र कुमार सिंह को एएनटीएफ प्रयागराज और सुरेश कुमार मिश्र को एलआईयू गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है। दया शंकर द्विवेदी को मंडलाधिकारी बरेली, पवन कुमार वर्मा को एलआईयू मुरादाबाद, देवकी नंदन को रामपुर, विवेक वार्ष्णेय को एलआईयू अयोध्या और रमेश चंद्र यादव को सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी बनाया गया है।

NSIT
Nsmch

राजधानी और अन्य प्रमुख तैनातियां

देवीवर शुक्ला को पुलिस उपाधीक्षक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ, बबलू प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद और आनंद कुमार ओझा को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कमिश्नरेट बनाया गया है। इसके अलावा दिनेश कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, पवन कुमार को बहराइच और हारून राशिद को सहायक सेनानायक यूपी विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

नई वाहिनियों और कमिश्नरेट में बदलाव

सतेंद्र कुमार राव को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, अजय कुमार सिंह को सहायक सेनानायक 6वीं वाहिनी एसएसएफ अयोध्या, विपिन कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ और राजेश कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सूक्ष्म प्रकाश को सहायक सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, मीनाक्षी शर्मा प्रथम को सहायक सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली और इंद्रपाल सिंह को मंडलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है।