LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Crime News: प्रसव में महिला की बच्चेदानी निकाली, पति ने पत्नी को गोद में उठाकर डीएम दफ़्तर में लगाई गुहार

Crime News:एक व्यक्ति नें आरोप लगाया है कि निजी अस्पताल ने प्रसव के दौरान पत्नी की बच्चेदानी निकाल दी और अब इलाज की बजाय पल्ला झाड़ लिया।

 Crime News: प्रसव में महिला की बच्चेदानी निकाली, पति ने पत्
प्रसव में महिला की बच्चेदानी निकाली, पति ने पत्नी को गोद में उठाकर डीएम दफ़्तर में लगाई गुहार- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही और निजी अस्पतालों की मनमानी ने एक बार फिर से इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के फूलबेहड़ क्षेत्र के सरवा गांव निवासी विनोद कुमार बुधवार को अपनी पत्नी पूजा को गोद में उठाकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उसकी शिकायत थी कि निजी अस्पताल ने प्रसव के दौरान पत्नी की बच्चेदानी निकाल दी और अब इलाज की बजाय पल्ला झाड़ लिया।

विनोद ने बताया कि 5 अगस्त को आशा कार्यकत्री के कहने पर वह गर्भवती पत्नी को लखीमपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गया। अस्पताल में महज़ कुछ ही देर में 25 हज़ार रुपये लेकर ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने पूजा को बिना किसी रेफरल कागज़ के लखनऊ भेज दिया और खर्च उठाने का झूठा भरोसा दिया।

Diarch GO

लखनऊ पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि पूजा की बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान निकाल दी गई है। पूजा इस समय महिला अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है।

विनोद का कहना है कि अब तक इलाज पर उसका 1.40 लाख रुपये खर्च हो चुका है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन न तो पैसे दे रहा है और न ही फोन उठा रहा है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो अस्पताल बंद मिला और संचालक फरार हो चुका था। थक-हारकर वह पत्नी को गोद में उठाकर डीएम दफ़्तर पहुंच गया।

NSIT
Nsmch

पीड़ित का आरोप है कि उसने सीएमओ दफ़्तर में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसे डीएम दफ़्तर का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा। डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसी बीच लखीमपुर के थाना ईसानगर क्षेत्र के स्वर्गलोक गांव में भी लापरवाही का एक और मामला सामने आया। श्रीकेशन की 30 वर्षीय पत्नी रेशमा ने चार दिन पहले घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। दोनों स्वस्थ थे, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे सीएचसी धौरहरा लेकर पहुंचे, जहां करीब एक घंटे तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

निजी अस्पतालों की मनमानी और सरकारी अस्पतालों की सुस्ती दोनों मिलकर मातृत्व को मौत और लाचारी में बदल रहे हैं। कभी कोई नवजात झोले में भरकर डीएम दफ़्तर पहुँचाया जाता है, कभी कोई पति पत्नी को गोद में उठाकर अफ़सरों से न्याय माँगने आता है।