LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

कोचिंग जा रही छात्रा से रेप, सोती रही पुलिस! एसपी ने एसएचओ और चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

कोचिंग जा रही छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर रेप करने की घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। 48 घंटे तक गिरफ्तारी न होने पर एसपी संकल्प शर्मा ने फरधान एसएचओ, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

कोचिंग जा रही छात्रा से रेप, सोती रही पुलिस! एसपी ने एसएचओ औ

N4N Desk - उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मनचलों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े कोचिंग जा रही छात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है। फरधान थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ हुई रेप की घटना ने पुलिसिंग की पोल खोल दी है। वारदात के 48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि, मामले में घोर लापरवाही बरतने पर एसपी संकल्प शर्मा ने कड़ा एक्शन लेते हुए फरधान थानाध्यक्ष (SHO) समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

गन्ने के खेत में ले जाकर की दरिंदगी घटना सोमवार सुबह की है। फरधान थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के साथ लीलाकुआं कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान लखीमपुर-बेहजम रोड पर कैमासुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने छात्राओं को रोक लिया। आरोप है कि बदमाश उन्हें जबरन सड़क किनारे गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां एक छात्रा के साथ जबरदस्ती की गई और विरोध करने पर उसका रेप किया गया।

लापरवाही पर एसपी का चाबुक SHO समेत 3 सस्पेंड

 घटना के बाद 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। गश्त में कमी और मामले में ढिलाई बरतने को लेकर एसपी संकल्प शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने निम्नलिखित अधिकारियों को निलंबित कर दिया है: जिसमें फरधान एसएचओ दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव, बीट सिपाही रामबली शामिल हैं।

छापेमारी तेज, संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी के एक्शन के बाद पुलिस की टीमें हरकत में आई हैं। कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

NSIT
Nsmch