LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

शादी के 20 दिन बाद ही दहेज की भेंट चढ़ा रिश्ता, देवर पर छेड़छाड़ और पति पर मारपीट का आरोप

एक नवविवाहिता ने शादी के मात्र 20 दिन बाद ससुरालियों पर 10 लाख रुपये और कार की मांग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ और पति-सास पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी के 20 दिन बाद ही दहेज की भेंट चढ़ा रिश्ता, देवर पर छेड़छ

N4N Desk - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ सात जन्मों के साथ का वादा महज 20 दिनों में ही बिखर गया। पीड़िता का विवाह बीते वर्ष 2 नवंबर को एटा निवासी युवक के साथ हुआ था। यह रिश्ता एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए परिजनों की सहमति से तय हुआ था। धूमधाम से हुई इस शादी की खुशियाँ तब काफूर हो गईं, जब ससुराल पहुँचते ही युवती को कम दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

देवर पर छेड़छाड़ और ससुरालियों पर मारपीट का आरोप 

Diarch GO

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि ससुराल में उसे लगातार तानों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच, एक दिन घर में अकेला पाकर उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति और सास को दी, तो न्याय मिलने के बजाय उसके साथ ही मारपीट की गई। परिजनों ने पीड़िता का साथ देने के बजाय आरोपियों का बचाव किया।

10 लाख रुपये और कार की मांग, मायके छोड़ा

दहेज का लालच इस कदर बढ़ा कि शादी के 20 दिन के भीतर ही युवती को जबरन उसके मायके छोड़ दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे साफ तौर पर अल्टीमेटम दिया है कि यदि वह 10 लाख रुपये नकद और एक कार लेकर आएगी, तभी उसे ससुराल में प्रवेश करने दिया जाएगा। मांग पूरी न होने की सूरत में उसे साथ रखने से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू 

कविनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास और देवर समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर, सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।