LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

मिटा दिया हंसता-खेलता परिवार: फौजी ने घर में बिछाईं दो लाशें, फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर खत्म कर ली अपनी जिंदगी

एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी और 16 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

मिटा दिया हंसता-खेलता परिवार: फौजी ने घर में बिछाईं दो लाशें
फौजी ने घर में बिछाईं दो लाशें, फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर खत्म कर ली अपनी जिंदगी- फोटो : news 4 nation

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार सुबह एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी और किशोर बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में हुई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण इस सामूहिक मौत की खबर से स्तब्ध हैं।

लाइसेंसी बंदूक से अपनों का कत्ल

मृतक रिटायर्ड फौजी की पहचान 51 वर्षीय चेतराम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चेतराम ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक का इस्तेमाल कर अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता वर्मा और 16 वर्षीय बेटे दीप को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फौजी घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अपनी बाइक से मौके से फरार हो गया।

Diarch GO

मालगाड़ी के आगे कटकर दी जान

पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद चेतराम करीब तीन किलोमीटर दूर कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास पहुंचा। वहां उसने अपनी बाइक खड़ी की और खुद रेलवे ट्रैक पर लेट गया। तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को रेलवे ट्रैक पर पड़े शव की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हो सकी।

घर के अंदर का मंजर देख कांप गई पुलिस

जब पुलिस चेतराम के घर पहुंची, तो बाहर से ताला लटका मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए; अंदर सुनीता और दीप के शव खून से लथपथ पड़े थे। पास ही वह डबल बैरल बंदूक भी पड़ी थी जिससे हत्या की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, चेतराम ने पहले योजनाबद्ध तरीके से परिवार को खत्म किया और फिर खुदकुशी कर ली।

NSIT
Nsmch

अनसुलझी रही हत्या की वजह

इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह अभी तक रहस्य बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव से जुड़ा लग रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक फौजी ने अपने ही हंसते-खेलते परिवार को क्यों मिटा दिया।