LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

तेरे नाम से नफरत है... लव मैरेज के बाद व्हाट्सएप पर पत्नी ने दी गालियां, आहत पति ने ऑटो में ही खत्म कर ली अपनी जीवनलीला

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी के घर के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 8 साल के प्रेम संबंध और ढाई साल की शादी के बाद इस रिश्ते का अंत इतना दर्दनाक होगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

तेरे नाम से नफरत है... लव मैरेज के बाद व्हाट्सएप पर पत्नी ने

Kanpur : कानपुर में एक 25 वर्षीय युवक विक्रम केवट ने अपनी पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम होने पर जहर खाकर जान दे दी। अपनी ससुराल रामादेवी पहुंचे विक्रम के लिए जब पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला और उसकी आखिरी कॉल भी नजरअंदाज कर दी, तो आहत होकर उसने अपने ही ऑटो में जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।

दरवाजे पर खड़ा रहा पति, पत्नी ने कहा 'नामर्द और धोखेबाज'

घटना के बाद पति-पत्नी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जो उनके रिश्तों में कड़वाहट की गवाही दे रही है। पत्नी रिया ने विक्रम को मैसेज में लिखा, "तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए। नफरत हो गई है तुझसे, तेरे नाम से और तेरी दोगली हरकतों से।" विक्रम बुधवार दोपहर 3 बजे पत्नी को मनाने ससुराल गया था, लेकिन रिया ने दरवाजा बंद कर लिया। दोपहर 3:40 बजे उसने आखिरी बार कॉल की, जिसे पत्नी ने रिसीव नहीं किया।

NSIT
Nsmch

8 साल का अफेयर और मंदिर में गुपचुप शादी

विक्रम के पिता जय कुमार के मुताबिक, विक्रम और रिया के बीच 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ढाई साल पहले दोनों ने परिजनों को बिना बताए मंदिर में शादी कर ली थी और किराए के मकान में रहने लगे थे। परिजनों का आरोप है कि रिया ने विक्रम के फोन से परिवार के सभी नंबर ब्लॉक कर दिए थे और उन्हें मिलने नहीं देती थी। पिछले 4 महीनों से विवाद के कारण रिया अपने मायके में रह रही थी।

पहले भी 4-5 बार कर चुका था सुसाइड का प्रयास

परिजनों ने बताया कि विक्रम अपनी पत्नी के व्यवहार से काफी परेशान रहता था और इससे पहले भी 4 से 5 बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। 15 दिन पहले रिया ससुराल आई थी और वहां से जेवर व एक लाख रुपये कैश लेकर वापस मायके चली गई थी। इसके बाद उसने विक्रम का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह गहरे तनाव में था।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

ससुराल के बाहर जहर खाने के बाद विक्रम खुद ऑटो चलाकर अपने घर पहुंचा, जहाँ उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे पहले कांशीराम अस्पताल और फिर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।