LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

UP NEWS: जौनपुर के इकबाल अहमद बने असम कांग्रेस सह-प्रभारी, खेतासराय में हुआ जोरदार स्वागत

UP NEWS: जौनपुर के इकबाल अहमद बने असम कांग्रेस सह-प्रभारी, ख

जौनपुर:  जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी इकबाल अहमद को कांग्रेस पार्टी ने असम प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को जब इकबाल अहमद खेतासराय रेलवे स्टेशन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बिहार रैली में दिखाया दमखम

इकबाल अहमद हाल ही में बिहार में आयोजित SIR रैली में कांग्रेस और राजद नेताओं के साथ मंच साझा कर चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता खुले तौर पर INDIA गठबंधन का समर्थन कर रही है। वहां लोगों के अंदर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।”

Diarch GO

असम सरकार पर साधा निशाना

इकबाल अहमद ने असम की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार लगातार गरीबों के घर तोड़ रही है। 2022 में इन्हीं लोगों ने पक्के घर देने का वादा किया था, और आज उन्हीं आशियानों को उजाड़ रहे हैं। ये दोहरे चेहरे और बेशर्मी की पराकाष्ठा है।”

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

इकबाल अहमद का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ। 1997 में वे लखनऊ के डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद उन्होंने NSUI के जरिए कांग्रेस से जुड़कर उत्तर प्रदेश NSUI में महासचिव का दायित्व निभाया। इसके साथ ही वे महाराष्ट्र में NSUI अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के पदों पर भी सक्रिय रहे।

NSIT
Nsmch