LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Crime News: पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय कुख्यात चोर गिरफ्तार, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद

UP Crime News: पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय कुख्यात चोर गिर

अली मेंहदी, जौनपुर: जौनपुर के खेतासराय और खुटहन पुलिस की संयुक्त टीम को शुक्रवार देर रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अन्तरजनपदीय कुख्यात और शातिर चोर दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।


नहर पुल से शुरू हुआ पीछा

जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर की रात करीब 10 बजे खुटहन पुलिस पहलमापुर नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गभीरन की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस भी सक्रिय हो गई और पीछा शुरू किया गया।

Diarch GO


फायरिंग के बाद दबोचा गया

तरसावा मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर दबोच लिया।


कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

गिरफ्तार बदमाश दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित पर जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिलों में चोरी, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch