LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

करंट लगने से मासूम की गई जान, बेटे की मौत की खबर सुन घर जा रहे पिता की बाइक एक्सीडेंट में ली जान

unnao father and son died - करंट लगने से बेटे की खबर सुनकर घर लौट रहे पिता की बाइक एक्सीडेंट के कारण मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।

करंट लगने से मासूम की गई जान, बेटे की मौत की खबर सुन घर जा र

Unnav - करंट लगने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत की सूचना पर आनन फानन में घर जाने के लिए निकले पिता की बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह दिल दहलानेवाली घटना यूपी के उन्नाव की है। जहां एक ही घर में पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार में   हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद गांव के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

Diarch GO

जानकारी के मुताबिक, आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद गांव निवासी विष्णु जायसवाल का पांच वर्षीय बेटा अयांश घर पर खेल रहा था, तभी वह अचानक पंखे के कटे तार की करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, जैसे ही उन्नाव शहर में मौजूद मृतक अयांश के पिता विष्णु को इस हादसे की जानकारी दी गई, वह तुरंत बाइक से घर के लिए रवाना हो गया। लेकिन, माखी-रसूलाबाद मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के नहर के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रहे शहर में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा। जिसपर उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

कुछ घंटों के भीतर पिता-पुत्र की मौत ने जायसवाल परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में मातम पसर गया है. एक ही घर से दो अर्थियां उठने का मंजर देख गांववालों का दिल दहल गया।