LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

UP NEWS: उनवल में दो मासूम बच्चों के छोड़कर तीसरी बार प्रेमी के साथ महिला फरार, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

UP NEWS: उनवल में दो मासूम बच्चों के छोड़कर तीसरी बार प्रेमी

गोरखपुर: गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक महिला के प्रेम-प्रसंग का मामला तीसरी बार परिवार के बिखरने की वजह बन गया। गुरुवार को मजदूरी करके घर लौटे पति के होश तब उड़ गए, जब उन्होंने देखा कि पत्नी फिर से घर छोड़कर गायब है। पीछे दो मासूम बच्चे—सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी—अकेले घर में थे।

10 साल पुराना रिश्ता, 1.5 साल से प्रेम-प्रसंग

पीड़ित युवक की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। शादीशुदा जीवन के शुरुआती वर्षों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पहले पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि महिला ने अपने बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग जाने का फैसला कर लिया।

पहले भी दो बार फरार

दो माह पहले महिला पहली बार प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी। उस समय पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार को सौंपा। महिला ने तब पति से माफी मांगते हुए वादा किया कि वह अब बच्चों को कभी नहीं छोड़ेगी। हालांकि, यह वादा ज्यादा दिनों तक नहीं चला। चार दिन पहले वह फिर से प्रेमी के साथ घर से चली गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे ढूंढ निकाला और वापस भेज दिया।

तीसरी बार भी दोहराया वही कदम

गुरुवार को जब पति दिनभर मजदूरी करने के बाद घर लौटा, तो देखा कि पत्नी फिर से गायब है। बच्चों के पूछने पर पता चला कि वह बिना कुछ बताए चली गई। यह तीसरी बार था जब महिला ने अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ने का फैसला किया।

NSIT
Nsmch

बच्चों के साथ थाने पहुंचा पीड़ित

शुक्रवार सुबह पीड़ित अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर खजनी थाने पहुंचा और थानेदार को तहरीर दी। उसने बताया कि लगातार पत्नी के इस तरह के कदम से घर बर्बादी की कगार पर है और बच्चों की देखभाल करना भी मुश्किल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की लोकेशन सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।