LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Crime News: संभल में मजदूरी के पैसे मांगना पड़ा भारी, हमलावरों ने 10 किमी पीछा कर मजदूर की हत्या की

Crime News: संभल में मजदूरी के पैसे मांगना पड़ा भारी, हमलावर

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर की हत्या ने न सिर्फ गांव को हिला दिया, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने मजदूरों का पीछा कर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात जुनावाई थाने से महज 400 मीटर दूर बदायूं-मेरठ हाईवे पर हुई। पीड़ित की मौत की खबर मिलते ही उसकी बुजुर्ग दादी अनारो देवी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया।


मजदूरी मांगने पर हुआ विवाद

सोमवार को नगला अजमेरी गांव के दर्जनभर मजदूर बबराला में लिंटर डालने का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपनी मजदूरी मांगी, तो विवाद हो गया। रात करीब 11 बजे सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। तभी कुछ हमलावर बाइक पर उनका पीछा करने लगे। घबराए मजदूरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।

Diarch GO


पुलिस से सुरक्षा, फिर भी नहीं बच सकी जान

पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को ट्रैक्टर समेत बबराला थाने ले आई। आरोप है कि एक सिपाही ने मजदूरों से सुरक्षित छोड़ने के बदले 1000 रुपये लिए। इसके बाद डायल-112 की टीम और एक अन्य सिपाही मजदूरों के साथ रवाना हुए। रास्ते भर हमलावर पीछा करते रहे। लेकिन गुन्नौर पहुंचने के बाद डायल-112 के जवान लौट गए और बबराला का सिपाही भी रास्ते से वापस चला गया।


हाईवे पर हुई हत्या

पुलिस के हटते ही हमलावरों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। मजदूरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जुनावई के पास हमलावरों ने ट्रैक्टर रोक लिया। ट्रैक्टर से योगेश उर्फ दुर्गेश को नीचे खींचकर तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

NSIT
Nsmch


सदमे में दादी की मौत

नाती की हत्या की खबर मिलते ही योगेश की दादी अनारो देवी ने भी दम तोड़ दिया। गांव में मातम पसर गया और गुस्से से भरे ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई।


जांच और मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जिन पुलिसकर्मियों पर पैसे लेने का आरोप है, उनकी जांच भी की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव में ग़म और ग़ुस्से का माहौल है, जबकि परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।