LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Love Affair - 15 दिन पति के साथ, 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी, साल में 10 बार भागनेवाली विवाहिता का पंचायत में हुआ फैसला

Love Affair - पति और प्रेमी के बीच फंसी विवाहिता ने पंचायत के सामने अजीब प्रस्ताव रख दिया। जिसे सुनने के बाद पति, प्रेमी और पंचायत के लोग भी हैरान हो गए।

Love Affair - 15 दिन पति के साथ, 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी
विवाहिता ने रखा अजीब प्रस्ताव- फोटो : google gemini

N4N Desk - पिछले कुछ महीनों में विवाहित महिलाओं के प्रेम संबंध से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। जिसमें कई बार मामला पति की हत्या तक पहुंच गया है। लेकिन, यहां मामला थोड़ा अलग है. यहां विवाहिता न तो पति को छोड़ने को तैयार थी, न ही प्रेमी को। ऐसे में विवाहिता ने पंचायत के सामने अजीब प्रस्ताव रख दिया। विवाहिता ने पंचायत के सामने प्रस्ताव रखा कि वह 15 दिन पति के साथ, 15 दिन प्रेमी के साथ  रहेगा। विवाहिता के प्रस्ताव को सुन पंचायत के सदस्य भी हैरान हो गए।

डेढ़ साल   पहले हुई शादी

पूरा मामला यूपी के रामपुर जिले के थाना अजीमनगर और टांडा क्षेत्र के दो गांव से जुड़ा हुआ है। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस के ही गांव निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता का टांडा क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। 

Diarch GO

प्रेमी के साथ हुई फरार

एक वर्ष पूर्व विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पंचायत के बाद विवाहिता को पति वापस अपने घर बुला लाया। एक वर्ष के अंदर विवाहिता नौ बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 8 दिन पहले पति ने मामले की शिकायत अजीमनगर पुलिस से की। पति ने मुकदमा लिखवाने से इंकार करते हुए पत्नी को प्रेमी के पास से बुलाकर लाने की अपील की थी।

विवाहिता को ढूंढकर लाई पुलिस

 मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने पत्नी को बरामद कर पति के हवाले कर दिया। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। इसी तरह  एक रात पति के घर रुकने के बाद पत्नी 10वीं बार फिर से फरार हो गई। पति ने फिर से पत्नी को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रेमी के घर पहुंचे पति ने पत्नी से घर चलने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। 

NSIT
Nsmch

पंचायत में पहुंचा मामला

पति ने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान हुई पंचायत में पत्नी ने महीने में 15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी के साथ रहने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सुनकर पति समेत सभी के होश उड़ गए।

पति ने जोड़ दिए हाथ

मौके पर बैठे पंच एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। पत्नी का प्रस्ताव सुन पति हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला मुझे माफ करो अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो। पत्नी को प्रेमी के घर छोड़ पति वापस अपने घर चला आया। 

मौके पर मौजूद रिश्तेदार एवं पंचायती भी वापस अपने घरों की ओर चले गए। बार-बार पत्नी का प्रेमी के साथ भगाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक विकास राजपूत ने बताया कि एक व्यक्ति ने पत्नी के जाने की सूचना दी थी। जिसके बाद उसे बरामद कर पति के हवाले कर दिया था। वह अपने पति के साथ चली गई थी। पंचायत के बारे में हमें जानकारी नहीं है।