LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP Crime News: मेरठ में मामूली सी बात पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, गांव में दहशत का माहौल

UP Crime News: मेरठ में मामूली सी बात पर बदमाशों ने की ताबड़

मेरठ: मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार रात दो समुदायों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। मामला उस समय बिगड़ा जब जलालपुर निवासी मोहित अपने घर के बाहर डस्ट से भरा ठेला लगाए बैठा था। उसी दौरान घोसीपुर निवासी आसिफ ने रास्ता खाली करने को कहा। इस बात पर कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोपहर करीब 2 बजे थाने में दोनों पक्षों का समझौता हो गया, लेकिन शाम होते-होते विवाद फिर से भड़क उठा।

नकाबपोशों का हमला और ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 8 बजे आसिफ अपने करीब 20 साथियों के साथ कई बाइकों पर गांव पहुंचा। सभी हथियारों से लैस थे और चेहरों पर नकाब लगाए हुए थे। उन्होंने मोहित के घर पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 12 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस दौरान हमलावरों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

गोली लगने से दो घायल

गोलियों की बौछार में मंगल नाम का युवक घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी। वहीं मोहित के सिर पर गंभीर चोट आई और वह भी लहूलुहान हो गया। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में छिप गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके से आठ खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आसिफ समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। घायल मंगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

NSIT
Nsmch