LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

UP NEWS: लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे जावेद वाहिद

UP NEWS: लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। मशहूर 'वाहिद बिरयानी' के मालिक जावेद वाहिद पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि जावेद इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बंद दुकान की सफाई कर रहे थे जावेद, तभी हुआ हमला

जावेद वाहिद ने बताया कि उनकी दुकान पिछले 6–7 महीनों से बंद थी। वे इसे फिर से शुरू करने के लिए रात में सफाई कराने पहुंचे थे। रात करीब 1 बजे, जब वह कुछ लोगों के साथ दुकान पर मौजूद थे, तभी दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उनकी दुकान के सामने तीन राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।

फायरिंग के पीछे लेन-देन का विवाद?

जावेद ने बताया कि इस हमले के पीछे राजाजीपुरम निवासी अभिषेक नामक व्यक्ति हो सकता है, जिसके साथ उनका ₹26 लाख का लेन-देन का मामला चल रहा है। उन्होंने इस संबंध में कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कर रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि फायरिंग करने वाले बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

घटना से पहले तक माहौल सामान्य था

जावेद के अनुसार, जब दुकान पर पांच-छह लोग मौजूद थे, तब तक कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी। लेकिन जैसे ही दो लोग वहां से निकले, बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर फायरिंग शुरू कर दी।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन

बाजारखाला थाना प्रभारी ने बताया कि जावेद वाहिद ने मौखिक रूप से इस फायरिंग की जानकारी दी है, लेकिन अब तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही तहरीर दी जाएगी, मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में दहशत, व्यापारियों में नाराज़गी

घटना के बाद इलाके के स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में दहशत का माहौल है। व्यापारी संगठनों ने मांग की है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।