LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Crime News: कानपुर में बेटे ने पिता की हत्या कर जलाई लाश, फिल्म दृश्यम और क्राइम पेट्रोल से ली साजिश की प्रेरणा

UP Crime News: कानपुर में बेटे ने पिता की हत्या कर जलाई लाश,

कानपुर: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने पिता की संपत्ति हड़पने के लिए हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पिता का गला दबाया, फिर दोस्त की मदद से शव औरैया ले गया। पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर चेहरा जला दिया। इतना ही नहीं, पिता का मोबाइल दोस्त को देकर बिहार से ऑन कराया ताकि आखिरी लोकेशन बिहार की दिखाई दे।


रेलवे से रिटायर थे पिता

घटना कल्याणपुर कोतवाली क्षेत्र के पुराना शिवली रोड चंदेल नगर की है। यहां रहने वाले 62 वर्षीय कमलापति तिवारी रेलवे से गार्ड के पद से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी मधु तिवारी अधिकतर समय वृंदावन में रहती थीं। छोटा बेटा रामजी बेरोजगार था और नारामऊ में ससुराल में रहता था।

Diarch GO


पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

पत्नी जब 29 मई को वृंदावन से लौटीं तो रामजी ने बताया कि पिता 15 मार्च को जयनगर चले गए थे और तभी से उनका फोन बंद है। इसके बाद 12 जून को मधु तिवारी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कमलापति की आखिरी लोकेशन जयनगर की मिली, लेकिन वहां भी उनका पता नहीं चला।


औरैया से मिली लाश की जानकारी

कुछ दिन पहले औरैया पुलिस ने जानकारी दी कि 18 मार्च को एक जली हुई लाश बरामद हुई थी। जब फोटो दिखाया गया तो पत्नी ने शव की पहचान अपने पति कमलापति तिवारी के रूप में की।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने ऐसे खोला राज

पुलिस को रामजी पर शक हुआ क्योंकि पिता के गायब होने के बाद वह घर पर रहने लगा था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके दोस्त ऋषभ को भी गिरफ्तार किया, जिसने हत्या और शव ठिकाने लगाने में मदद की थी।


फिल्म और टीवी शो से ली हत्या की साजिश

डीसीपी पश्चिम के मुताबिक रामजी ने 17 मार्च को हत्या की थी। वजह यह थी कि पिता उसे पैसे नहीं देते थे और पत्नी के सामने डांटते-फटकारते थे। इसी नाराजगी में उसने हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने फिल्म दृश्यम और टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या को छिपाने का तरीका सीखा था। उसने पिता के कपड़े उतारकर फेंक दिए और पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल से चेहरा जला दिया। पूरी साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे रामजी और उसके दोस्त ऋषभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।