LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP NEWS: जौनपुर में नौंचदी कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अव्यवस्था से कराया अवगत

UP NEWS: जौनपुर में नौंचदी कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अव

जौनपुर: शहर के बाजार भुआ पुरानी बाजार स्थित इमामबारगाह दालान पर होने वाला ऐतिहासिक अलम नौचंदी जुलूस ए अमारी इस वर्ष 31 जुलाई को पड़ रहा है। अलम नौचंदी जुलूस ए अमारी कमेटी के अध्यक्ष सैयद अलमदार हुसैन और सेक्रेटरी सैयद शहंशाह हुसैन के नेतृत्व में कमेटी के लोगों और कई अधिवक्ताओं ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर तमाम अव्यवस्थाओं से अवगत कराया और मांग की कि, इसे जुलूस से पहले दुरुस्त किया जाए। दोनों अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य जुलूस से पहले कर दिए जाएंगे। ज्ञापन देते वक्त इसरार एडवोकेट, रजा मेहदी एडवोकेट, नेयाज ताहिर एडवोकेट, सकलैन एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे..

पूर्वान्चल का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहसिक अलम नौचन्दी व जुलूसे अमारी विगत 85 वर्षों से पुरानी बाजार के इमामबाड़ा दालान से उठकर बेगमगंज के सदर इमामबाड़ा जाकर समाप्त होता है। इस वर्ष दिनांक 31 जुलाई 2025 को सम्पन्न होगा। इस जुलूस में प्रदेश के कोने-कोने से विभिन्न अति एवं धर्म के श्रद्धालु भाग लेते हैं और अपार जनसमूह एकत्रित होता है। यह जुलूस साम्प्रदायिक एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इस जुलूस की मजलिस विश्व ख्याति प्राप्त शिया धर्म गुरु मौलाना मुराद रजा साहब पटना सम्बोधित करेंगे।

कमेटी ने की ये मांग

* बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक निर्बाध रूप से सुनिश्चत कराई जाए।

* इस जुलूस हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था करायी जाए।

* जुलूस के मागों की सड़क गरम्मत, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, पानी सप्लाई की व्यावस्था सुनिश्वित्त कराई जाए। छतरी घाट एवं सदर इमामबड़े के बीच बहुत अंधेरा रहता है। उस मार्ग पर भी स्ट्रीट लाइट लगावाई जाए।

* इमामबाड़ा दालान के पास नाली टूटी हुई। इससे रोड पर गंदे पानी का बहाव हो रहा है. जुलूस से पहले उसकी मरम्मत कराई जाए। 

NSIT
Nsmch

* पुलिस पीएसी एव महिला पुलिस की व्यवस्था कराई जाए।

* इमामबाड़ा दालान से लेकर सदर इमामबाड़ा तक रोड पर कई जगह गड्ढे हैं, उनको पटवाया जाए और रोड की मरम्मत कराई जाए। 

* नगर पालिका निर्मित टूटी नालियां जो जुलूस के मार्ग पर पड़ती हैं उसे सही कराया जाए।