LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Crime News: हाथरस में एक माचिस के लिए बुजुर्ग की गला रेत हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Crime News: हाथरस में एक माचिस के लिए बुजुर्ग की गला रेत हत्

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज एक माचिस को लेकर हुए झगड़े में दो लोगों ने मिलकर एक बुजुर्ग की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय चौब सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

शराब के नशे में हुआ खूनखराबा

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक चौब सिंह अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान उसने आरोपियों को माचिस देने से इनकार कर दिया। बस इसी छोटी-सी बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी संतोष और कल्लन ने मिलकर ब्लेड से उसका गला काट दिया।

घटना स्थल और जांच

यह वारदात कोतवाली सासनी क्षेत्र की गौहाना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर फतेला गांव में हुई। मृतक पिछले 30 वर्षों से अपनी बहन विरमा देवी के पास रह रहा था, लेकिन शराब की लत के कारण वह लाखन सिंह के खेत पर अलग रहने लगा था। पुलिस को चौब सिंह का खून से सना शव चारपाई पर मिला। सूचना मिलते ही एसपी चिरंजीवी नाथ सिंह, एएसपी अशोक कुमार और सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए।

आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूल

पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आयरन ब्लेड बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामूली सी बात पर गुस्से में आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

NSIT
Nsmch

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस निर्मम हत्या ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। ग्रामीणों के बीच डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।