LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

UP NEWS: गाजीपुर में पत्नी ने पति को दी अश्लील वीडियो वायरल की धमकी, ससुर ने बच्चों के बदले मांगे 5 लाख रुपये, जानिए पूरा मामला

UP NEWS: गाजीपुर में पत्नी ने पति को दी अश्लील वीडियो वायरल

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई और अब पति से बच्चों के बदले 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है। जब पति ने पैसे देने से इनकार किया, तो महिला के कथित बॉयफ्रेंड ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित पति मनीष मिश्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

2011 में हुई थी शादी, 2012 में शुरू हो गया विवाद

मनीष मिश्रा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों को दो बच्चे हुए। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन 2012 में पत्नी के किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध बनने लगे। इसके बाद वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। मनीष ने दो साल बाद उसे मनाकर घर वापस लाया।

पत्नी के बदलते व्यवहार से मनीष टूट गया

मनीष के अनुसार, पत्नी के वापस लौटने के बाद उसका रवैया पूरी तरह बदल चुका था। वह अक्सर झगड़ा करती, मारपीट करती और झूठे मुकदमों की धमकी देती थी। मानसिक तनाव के चलते मनीष ने 2016 में अपनी प्राइवेट नौकरी छोड़ दी और गाजीपुर लौट आया।

जून 2025 में फिर मायके गई पत्नी, इस बार बच्चों को लेकर

हाल ही में, जून 2025 में पत्नी दोबारा बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद ससुर ने मनीष से बच्चों को वापस देने के बदले 5 लाख रुपये की मांग कर डाली। मनीष के इनकार करने पर, महिला के कथित प्रेमी ने अश्लील वीडियो भेजा और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

NSIT
Nsmch

पुलिस में दर्ज हुआ केस, जांच जारी

मनीष ने रेवतीपुर थाने में इस पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रेवतीपुर पुलिस के अनुसार, जांच जारी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के नाम उजागर कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।