LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

UP NEWS: बांदा में महिला ने तीन मासूम बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, पति की शराबखोरी की लत से परेशान थी महिला

UP NEWS: बांदा में महिला ने तीन मासूम बच्चों संग नहर में लगा

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की 28 वर्षीय बीना ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ केन नहर में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बीना के पति अखिलेश शराब पीने का आदी था और अक्सर उससे झगड़ा करता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बीना अपने दो बेटों (उम्र 3 और 6 वर्ष) और 9 वर्षीय बेटी को लेकर घर से निकल गई।

नहर किनारे मिला महिला और बच्चों का सामान

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने केन नहर के किनारे महिला की चूड़ियां, कड़ा, बच्चों के कपड़े और चप्पल देखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अखिलेश को दी। मौके पर पहुंचे अखिलेश ने इन सामानों को पहचान लिया और बताया कि ये उसकी पत्नी और बच्चों का है।

कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

नरैनी कोतवाली प्रभारी राममोहन राय के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद महिला और तीनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

पुलिस ने दी जानकारी

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि महिला ने आत्महत्या की है या नहीं, क्योंकि आमतौर पर आत्महत्या करने वाले अपना सामान बाहर नहीं छोड़ते। लेकिन ग्रामीणों की आशंका और तलाशी में चारों शव मिलने के बाद घटना की पुष्टि हो गई...

NSIT
Nsmch