LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

UP NEWS: लखनऊ के चारबाग में अवैध शराब बेचने वाला दबोचा, इंस्पेक्टर ने सादे कपड़ों में की कार्रवाई

UP NEWS: लखनऊ के चारबाग में अवैध शराब बेचने वाला दबोचा, इंस्

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित गौतमबुद्ध मार्ग पर दुकान के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे एक शख्स को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुरुवार देर रात हुसैनगंज थाने के इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह सादे कपड़ों में एक सिपाही के साथ निजी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे खड़े युवक से उन्होंने ग्राहक बनकर बियर मंगवाई और रुपये दिए। जैसे ही युवक ने बियर थमाई, पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया।

एनबीटी की खबर पर हुई कार्रवाई

गौतमबुद्ध मार्ग पर जस्ट मदिरा शॉप के सामने दुकान बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब बिकने की खबर 24 सितंबर को प्रकाशित हुई थी। इस पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर हुसैनगंज को जांच का आदेश दिया था।

मौके से बरामद शराब की बोतलें

कार्रवाई के दौरान युवक ने पहले इंस्पेक्टर से 500 रुपये लिए और काली पन्नी में दो बियर थमा दी। तभी इंस्पेक्टर और सिपाही मोनू सिंह ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमीनाबाद निवासी शिवम पाल के रूप में हुई। युवक की निशानदेही पर ठेले के पीछे से बियर और शराब की कई बोतलें भी बरामद की गईं।

गिरोह के बाकी लोगों की तलाश

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ करके इस अवैध शराब बिक्री के खेल में शामिल बाकी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

NSIT
Nsmch