LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

2 साल में आठवीं आत्महत्या से सहमा IIT कानपूर, अब राजस्थान के छात्र ने किया सुसाइड

IIT Kanpur Suicide News: IIT कानपुर में छात्रों के बढ़ते मानसिक तनाव और आत्महत्या की घटनाओं ने संस्थान को झकझोर कर रख दिया है। दो सालों में यह आठवीं आत्महत्या है, जिसने परिसर में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

2 साल में आठवीं आत्महत्या से सहमा IIT कानपूर, अब राजस्थान के
2 साल में यह आठवीं आत्महत्या से सहमा IIT कानपूर,राजस्थान के छात्र ने किया सुसाइड- फोटो : REPORTER

IIT कानपुर में छात्रों के बढ़ते मानसिक तनाव और आत्महत्या की घटनाओं ने संस्थान को झकझोर कर रख दिया है। पिछले दो सालों में यह सातवीं आत्महत्या है, जिसने परिसर में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।ताजा मामला राजस्थान के एक छात्र से जुड़ा है, जिसने आईआईटी कानपुर के परिसर में आत्महत्या कर ली। वह छात्र राजस्थान का रहने वाला था और संस्थान में अपनी पढ़ाई कर रहा था। पुलिस और संस्थान प्रशासन फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि छात्र ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

2 साल में 8वीं आत्महत्या से सहमा परिसर

संस्थान के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले 24 महीनों के भीतर यह सातवीं घटना है। बार-बार हो रही इन मौतों ने आईआईटी (IIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई के भारी दबाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिसर के अन्य छात्र इस निरंतर हो रही घटनाओं से गहरे सदमे और डर में हैं।आईआईटी कानपुर में राजस्थान के रहने वाले छात्र जयसिंह मीणा ने सोमवार (29 दिसंबर) को सुसाइड कर लिया. छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ मिला है. मामले की जानकारी आईआईटी प्रशासन द्वारा दी गई है. छात्र के सुसाइड की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस द्वारा छात्र का शव कब्जे में ले लिया गया. साथ ही छात्र के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद ही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना के बारे में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है. छात्र के परिजन भी जानकारी मिलने के बाद शव लेने के लिए कानपुर पहुंचेंगे.

आईआईटी प्रशासन ने दी यह जानकारी

आईआईटी प्रशासन द्वारा दूरभाष के जरिए सूचना दी गई कि हाल 2 ब्लॉक E रूम नंबर 148 में जय सिंह मीणा पुत्र गौरीशंकर मीणा निवासी अवधपुरी चाणक्य विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल अजमेर राजस्थान का है. जो यहां बायोलॉजिकल साइंस बीटेक 4th ईयर आईआईटी कानपुर नगर का छात्र है उसने फांसी लगा के आत्महत्या कर ली है.साथ ही आईआईटी प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है. मौके पर चौकी प्रभारी आईआईटी मय फोर्स मौजूद है. आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है. लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है. इस घटना से कॉलेज के अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया. पुलिस द्वारा जरूरी तथ्य जुटाए जा रहे हैं. वहीं उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है.