LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: 'आई लव मोहम्‍मद' कानपुर के बाद अब उन्‍नाव में नारेबाजी और पथराव से बढ़ा तनाव

UP NEWS: 'आई लव मोहम्‍मद' कानपुर के बाद अब उन्‍नाव में नारेब

उन्नाव: कानपुर से शुरू हुआ "आई लव मोहम्मद" विवाद अब उन्नाव तक पहुँच गया है। रविवार देर रात उन्नाव में मुस्लिम समाज के लोग विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि जुलूस में शामिल युवकों ने विवादित नारे लगाए और पुलिस पर पथराव कर दिया।

पुलिस कार्रवाई, कई युवक हिरासत में

जैसे ही पुलिस ने नारे लगाने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया, भीड़ और भड़क गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और मनोहर नगर इलाके में पथराव होने लगा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया।

गंगाघाट और शहर में जुलूस

24 घंटे के भीतर उन्नाव शहर और गंगाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भी मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। पुलिस की लापरवाही से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में हुए पथराव में छह लोग घायल हो गए।

छह उपद्रवी गिरफ्तार

एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पथराव करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।

NSIT
Nsmch