LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Akhilesh-Dimple Fan: अखिलेश और डिंपल यादव के जबरा फैन निकले पति-पत्नी, बनवाए अखिलेश और डिंपल के टैटू

Akhilesh-Dimple Fan: अखिलेश और डिंपल यादव के जबरा फैन निकले

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक दंपति ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के प्रति अपने जबरदस्त प्रेम को दिखाने के लिए ऐसा काम किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।


पति-पत्नी ने बनवाए अखिलेश और डिंपल के टैटू

औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़िन निवासी रामपाल यादव और उनकी पत्नी प्रीति यादव समाजवादी पार्टी के कट्टर समर्थक हैं। रामपाल ने अपने सीने पर अखिलेश यादव का टैटू बनवाया है, वहीं उनकी पत्नी प्रीति ने अपने बाजू पर डिंपल यादव का टैटू गुदवाया है।

Diarch GO


घर को बना दिया सपा का ऑफिस

रामपाल और प्रीति ने अपने घर को पूरी तरह समाजवादी पार्टी के रंग में रंग दिया है। घर के हर कोने में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और मुलायम सिंह यादव के पोस्टर लगे हैं। बाहर से देखने पर यह घर सपा कार्यालय जैसा नजर आता है।


पोस्टर में मुलायम सिंह वासुदेव, अखिलेश कन्हैया

एक पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को वासुदेव के रूप में दिखाया गया है, जो सूप में कन्हैया रूपी अखिलेश यादव को यमुना पार करा रहे हैं। यह पोस्टर लोगों का खास ध्यान खींच रहा है।

NSIT
Nsmch


"भगवान जैसे हैं अखिलेश-डिंपल" – प्रीति यादव

प्रीति यादव का कहना है, “हमारे लिए अखिलेश यादव और डिंपल यादव भगवान जैसे हैं। हम उनसे कई बार मिल चुके हैं। मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि वे एक बार हमारे घर आएं और फीता काटकर हमें आशीर्वाद दें। मैंने उनसे बात की है, उन्होंने आने का वादा किया है लेकिन अभी तक समय नहीं मिला।”


सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा

रामपाल और प्रीति की तस्वीरें और उनके घर की सजावट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग इस अनोखे समर्थन को देखकर हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।