LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP weather: यूपी में उमस और गर्मी का सितम रहेगा जारी, पांच दिन तक नहीं होगी भारी बारिश

UP weather: यूपी में उमस और गर्मी का सितम रहेगा जारी, पांच द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कुछ दिनों पहले हुई बारिश से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब बारिश थमने के बाद फिर से गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ठीक-ठाक बारिश दर्ज की गई थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। अब मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है।

पांच दिन तक नहीं होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान केवल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसका मतलब है कि अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो सकते हैं।

9 सितंबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 सितंबर से प्रदेश में मौसम का रुख बदल सकता है। इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

कहां-कहां हुई बारिश

बुधवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अलीगढ़ में 20.6 मिलीमीटर बारिश हुई। आगरा ताज में सबसे ज्यादा 42.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मेरठ में 18.2 मिलीमीटर, मुजफ्फरनगर में 7.2 मिलीमीटर और मुरादाबाद में 6 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

NSIT
Nsmch

तापमान का हाल

प्रदेश में तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में यह 33 डिग्री रहा। बहराइच में 34.2 डिग्री, बलिया में 34 डिग्री, अलीगढ़ में 27.4 डिग्री और बाराबंकी में 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गोरखपुर में 34.5 डिग्री, गाजीपुर में 34 डिग्री, बस्ती में 35 डिग्री, उरई में 34.6 डिग्री और अयोध्या में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जनता की बढ़ी परेशानी

भारी बारिश न होने की वजह से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी और उमस बनी रहेगी। दिन और रात दोनों समय लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, 9 सितंबर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे कुछ जिलों में लोगों को राहत मिल सकती है।