LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

रक्षाबंधन पर पूर्वांचल और लखनऊ रूट की ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, गाजियाबाद में सीट के लिए मारामारी

रक्षाबंधन पर पूर्वांचल और लखनऊ रूट की ट्रेनों में जबरदस्त भी

गाजियाबाद: गाजियाबाद में रक्षाबंधन से पहले ही पूर्वांचल और लखनऊ-गोरखपुर रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार सुबह से ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर लोग अपने परिवार और सामान के साथ ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि ट्रेनों में पहले से ही इतनी भीड़ थी कि बच्चों और महिलाओं तक को चढ़ने की जगह नहीं मिल सकी।

गोमती एक्सप्रेस पर मची अफरातफरी

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, तो वहां भारी अफरातफरी का माहौल बन गया। इस ट्रेन का स्टॉपेज महज एक मिनट का होता है, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि सैकड़ों यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए। फिरोजाबाद जा रहे दीपक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर जा रहे थे लेकिन अधिक भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ने का मौका ही नहीं मिला। वहीं दादरी से गाजियाबाद आई सुमन ने बताया कि वह कानपुर जाना चाहती थीं लेकिन ट्रेन में चढ़ नहीं सकीं और अब अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा।

अतिरिक्त ट्रेनों की कमी से लोग नाराज़

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि हर साल त्योहारों के दौरान पूर्वांचल और लखनऊ-गोरखपुर रूट पर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार अब तक कोई ट्रेन नहीं चलाई गई है। इस वजह से लंबी दूरी के यात्री स्टेशन पर फंसे हुए हैं। वहीं तत्काल और सामान्य रिजर्वेशन पहले ही फुल हो चुके हैं। बिना आरक्षण वाले यात्रियों को जनरल डिब्बों में भी जगह मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, आला हजरत, मऊ एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, महानंदा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में भी अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है।

स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रक्षाबंधन को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने गाजियाबाद स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की धक्का-मुक्की या अव्यवस्था न हो। आरपीएफ कर्मी यात्रियों को पीली लाइन के पीछे रहने और ट्रेनों के आने से पहले लाइन में चढ़ने की अपील कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

अगले कुछ दिन और बढ़ेगी परेशानी

रक्षाबंधन 9 अगस्त को है, ऐसे में अगले कुछ दिनों तक ट्रेनों में भीड़ और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे जल्द से जल्द अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा करे ताकि घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिल सके और स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति न बने।