LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, आधे घंटे तक तड़पते रहे लोग!

Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की जिंदा

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि केमिकल से लदी गाड़ी में लगी आग की लपटें आसमान तक उठती दिखीं। कई घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

टक्कर के बाद धू-धू कर जल उठी गाड़ियां

हादसा बांगरमऊ क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित कम्पनी मोड़ के पास हुआ। यहां केमिकल से लदी डीसीएम की टक्कर मौरंग भरे एक डंपर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में तुरंत आग लग गई। डीसीएम में सवार दो लोग — महिपाल और सोनू — संभल के रहने वाले थे और मामा-भांजा थे। दोनों कानपुर की ओर केमिकल लेकर जा रहे थे। टक्कर के बाद सोनू किसी तरह गाड़ी से कूद गया, लेकिन मामा महिपाल अंदर फंसे रह गए।

मामा-भांजा और डंपर चालक की दर्दनाक मौत

डंपर में सवार चालक पवन (निवासी कानपुर देहात) और खलासी सुमित (निवासी जालौन) भी केबिन में फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों बाहर नहीं निकल सके और केबिन के अंदर ही तड़पते रह गए। सोनू ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ किया नहीं जा सका। देखते ही देखते तीनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आग की लपटों ने रोका ट्रैफिक

केमिकल से भरी डीसीएम में आग लगने के कारण लपटें कई फीट ऊंची उठ रही थीं। दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी वक्त लगा। हादसे की वजह से करीब 3 से 4 घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शुरू की जांच

आग बुझाने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है और हादसे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।