LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो सगे भ

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑल्टो कार में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई गाड़ी में ही फंस गए।


दिल्ली से लौट रहे थे घर, रास्ते में टूटा परिवार

बांदा जिले के अतर्रा निवासी संतोष द्विवेदी हिंदू इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उनके तीन बेटों में बड़ा बेटा आशुतोष द्विवेदी (32) और छोटा बेटा उत्कर्ष द्विवेदी (27) शुक्रवार को ऑल्टो कार से दिल्ली से अतर्रा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंची, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO


पुलिस पहुंची मौके पर, शवों को निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही सदर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को किनारे हटाया गया। फिलहाल पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है, जो हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया।


पिता के आंसू नहीं थम रहे, इलाके में मातम

दो बेटों की एक साथ मौत की खबर से पिता संतोष द्विवेदी बेसुध हो गए हैं। आशुतोष दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, जबकि उत्कर्ष दिल्ली के एक स्कूल में अध्यापक था। तीसरा बेटा अतर्रा में ही शिक्षक है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

NSIT
Nsmch


इलाके में शोक की लहर

दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही अतर्रा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानने वाले, रिश्तेदार और गांववाले परिजनों के घर पहुंच रहे हैं, जहां मातम पसरा हुआ है।