LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Crime News: मुरादाबाद में हिंदू संगठन के नेता की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

UP Crime News: मुरादाबाद में हिंदू संगठन के नेता की गोली मार

मुरादाबाद: मुरादाबाद में दिनदहाड़े हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन बाइक सवार हमलावरों ने उन पर बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। वारदात से शहर और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।


अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल कमल चौधरी को निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO


पत्नी ने तीन लोगों पर लगाए आरोप

कमल चौधरी की पत्नी ने इस घटना के लिए सनी दिवाकर, मोनू और सोनू दिवाकर को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी ने बताया कि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर करीब 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


आत्मदाह की चेतावनी

मृतक की पत्नी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगी। उनका कहना है – "जब मेरा पति नहीं बचा तो मैं क्या करूंगी। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं खुद को आग लगा दूंगी।"

NSIT
Nsmch


पुलिस का बयान

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार ने कुछ लोगों पर शक जताया है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश की वजह से इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।