LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: नेपाल में तनाव के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

UP NEWS: नेपाल में तनाव के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीमावर्ती

लखनऊ: नेपाल में चल रहे जेन जी आंदोलन और जेलों से कैदियों के फरार होने की घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल से सटे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी राजीव कृष्ण ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।


सात जिलों में हाई अलर्ट

डीजीपी ने कहा कि नेपाल में पिछले तीन दिनों से हालात तनावपूर्ण हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। यूपी के सात जिले — महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत नेपाल सीमा से जुड़े हुए हैं। इन जिलों में सोमवार से ही हाई अलर्ट जारी है।

Diarch GO


सीमा पर सुरक्षा कड़ी

सीमा से जुड़े थानों और चौकियों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को डीजीपी ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हर जिले में दो कंपनी पीएसी और अतिरिक्त सिविल पुलिस तैनात करने का आदेश दिया।


भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन

नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के अधीन एक विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

NSIT
Nsmch


0522-2390257

0522-2724010

9454401674

व्हाट्सएप नंबर: 9454401674


डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि इन नंबरों पर लगातार कॉल आ रही हैं और जरूरतमंद भारतीय नागरिकों को तुरंत सहायता दी जा रही है। साथ ही पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम को नेपाल से जुड़ी किसी भी संवेदनशील पोस्ट पर नजर रखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।