LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना, सहारनपुर से लेकर बदायूं तक पड़ सकते है ओलों, अलर्ट जारी

UP weather: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना, सहारनपुर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है।


पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। कासगंज और बदायूं जिलों में भी ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

Diarch GO


पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर, मैनपुरी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


कई जिलों में तेज हवा के झोंके

फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बदायूं जिलों में भी तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

NSIT
Nsmch


पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। 6 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।


9 अक्टूबर से सामान्य होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी। 8 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी और 9 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में बारिश का दौर थम जाएगा। इसके बाद प्रदेश का मौसम फिर से सामान्य और शुष्क हो जाएगा।


लोगों को मिली राहत

लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। बारिश के बाद हवा में ठंडक बढ़ गई है और सुबह-शाम का मौसम सुहाना हो गया है। लोग अब खुले आसमान के नीचे टहलने और सुकून भरी हवाओं का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।