LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UP weather: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर का कैसा रहने वाला है मौसम!

UP weather: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश के चलते मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका सिलसिला जारी रह सकता है।


पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। खासकर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा जैसे इलाकों में तेज़ बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

Diarch GO


पूर्वी यूपी में भी होगी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 28 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी के बाद पूर्वी यूपी में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।


बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और बुलंदशहर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों जैसे एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं और बरेली में भी बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

NSIT
Nsmch


29 जुलाई से पूर्वी यूपी में बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून फिर से सक्रिय हो जाएगा, जिससे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।


तापमान में गिरावट और किसानों को राहत

लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे खेतों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और तेज़ हवाओं को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।