LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए 23 सिंतबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए 23 सिंतबर तक

लखनऊ: लखनऊ में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है।


आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी और उमस

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला थम जाएगा। इस दौरान प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Diarch GO


18 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

18 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दोनों हिस्सों में बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है।


किन जिलों में अलर्ट

गुरुवार को मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

NSIT
Nsmch


बिजली गिरने की संभावना

बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, इटावा और सुल्तानपुर में भी बिजली गिरने की संभावना है।


23 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं

19 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन मौसम विभाग ने साफ किया है कि 19 से 23 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।