LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

UP weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे थम जाएगा और उमस व गर्मी का असर दोबारा बढ़ जाएगा।


किन जिलों में होगी भारी बारिश

24 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, आगरा, इटावा और देवरिया समेत 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रतापगढ़, सोनभद्र, मऊ, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर नगर में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Diarch GO


गरज और बिजली का खतरा

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, झांसी और आसपास के जिलों में चेतावनी जारी की है।


मौसम वैज्ञानिक की जानकारी

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय मानसून द्रोणी उत्तर की ओर खिसककर प्रदेश से होकर गुजर रही है। पश्चिम बंगाल पर बने निम्नदाब क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी के असर से मानसून की सक्रियता और बढ़ गई है। इसी वजह से 25 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि 26 अगस्त से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी।

NSIT
Nsmch


वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

बीते 24 घंटों में वाराणसी के बाबतपुर में सबसे अधिक 161.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह 1987 के बाद अगस्त महीने की दूसरी सबसे बड़ी बारिश मानी जा रही है। वाराणसी जिले के 1889 से अब तक के पूरे रिकॉर्ड में अगस्त महीने की यह चौथी सबसे बड़ी वर्षा है।