LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: प्रतापगढ़ से लेकर बदायूं तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर थम जाएगा मॉनसून

UP weather: प्रतापगढ़ से लेकर बदायूं तक इन जिलों में भारी बा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। अमेठी के फुरसतगंज में 171.3 मिमी, अलीगढ़ में 153.4 मिमी, संभल में 146 मिमी और बरेली में 125.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।


कई जिलों में दर्ज हुई अच्छी बारिश

बाराबंकी के रामसनेहीघाट में 66 मिमी, गोंडा में 65 मिमी और मेरठ के सरधना में 106 मिमी बारिश हुई। बांदा में 83.2 मिमी, चित्रकूट के मानिकपुर में 81 मिमी और बांदा के बबेरू में 78 मिमी बारिश दर्ज की गई. कासगंज के पटियाली में 95 मिमी, बरेली के आंवला में 93.6 मिमी, संभल के चंदौसी में 85 मिमी और बदायूं के सहसवान में 83 मिमी बारिश हुई। मेरठ शहर में 81.3 मिमी, बरेली के नवाबगंज में 78 मिमी, फिरोजाबाद के जसराना में 76.5 मिमी और संभल के गुन्नौर में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 66.2 मिमी और रामपुर के मिलक में 65.4 मिमी बारिश हुई।

Diarch GO


मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार को भी प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कई जगह और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


अगले दिनों का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 2 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। 3 और 4 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 5 सितंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन भारी बारिश नहीं होगी। 6 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

NSIT
Nsmch