LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP weather: यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी, 25 सितंबर तक नहीं होगी भारी बारिश

UP weather: यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी, 25 सितंबर तक नहीं होग

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर के समय हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसी राहत देखने को नहीं मिलेगी।


25 सितंबर तक नहीं होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी में इस दौरान आसमान साफ रहेगा और गर्मी तेज हो सकती है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Diarch GO


20 से 22 सितंबर तक का मौसम

20 सितंबर से ही पश्चिमी यूपी का मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। 21 और 22 सितंबर को भी यही हाल रहेगा। पश्चिमी यूपी पूरी तरह साफ रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में थोड़ी-बहुत बारिश होने की उम्मीद है।


23 से 25 सितंबर तक का पूर्वानुमान

23 से 25 सितंबर तक पश्चिमी यूपी पूरी तरह से साफ और सूखा रहेगा। इस दौरान पूर्वी यूपी में हल्की बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस अवधि में भी कहीं भारी बारिश नहीं होगी।

NSIT
Nsmch


कई जिलों में दर्ज हुई हल्की बारिश

शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लखनऊ के साथ-साथ आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, हमीरपुर, बांदा, चुर्क, बलिया, बाराबंकी और इटावा जैसे जिलों में भी बारिश हुई।