LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: यूपी में बढ़ेगी गर्मी अगले 6 दिनों तक नहीं होगी बारिश, लखनऊ में तापमान 36 डिग्री के पार

UP weather: यूपी में बढ़ेगी गर्मी अगले 6 दिनों तक नहीं होगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार साफ मौसम के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बहराइच और वाराणसी समेत कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं क्योंकि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।


24 और 25 सितंबर का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 25 सितंबर को भी यही स्थिति रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Diarch GO


26 से 29 सितंबर तक का अनुमान

26 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। 27 और 28 सितंबर को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। 29 सितंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बरसात और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।


मानसून की विदाई

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी से मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि मानसून की विदाई 14 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई थी और अब यह धीरे-धीरे उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से भी पीछे हट रहा है।

NSIT
Nsmch


बदलाव की वजह

वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी और मध्य यूपी में शुष्क पछुआ हवाओं का असर बना हुआ है। इसकी वजह से ज्यादातर जगहों पर बारिश नहीं हो रही है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वांचल के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में 24 सितंबर से हल्की बरसात शुरू हो सकती है। इसका असर 26 सितंबर तक बुंदेलखंड और प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंच सकता है।