LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: यूपी में बढ़ रही है गर्मी मानसून की विदाई से पहले हल्की बारिश के आसार, जानिए कबतक होगी होगी वर्षा!

UP weather: यूपी में बढ़ रही है गर्मी मानसून की विदाई से पहल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में उमस और तपिश से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इस बढ़ती गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। बीच-बीच में हल्की बारिश जरूर कुछ राहत दिला सकती है।


26 से 29 सितंबर तक का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 26 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। 27 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 28 और 29 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है।

Diarch GO


मानसून की विदाई शुरू

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी भी शुरू हो चुकी है। 24 सितंबर से मानसून ने पश्चिमी यूपी से विदाई ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी की रेखा रामपुर-बुशहर, हरिद्वार, मुरादाबाद, इटावा, वल्लभ-विद्यानगर और वेरावल से होकर गुजर रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के और भी इलाकों से मानसून की विदाई की संभावना है।


बंगाल की खाड़ी का असर

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव का क्षेत्र भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसका असर 26 और 27 सितंबर को उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर दिखेगा। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा।

NSIT
Nsmch


अक्टूबर की शुरुआत में भी मिलेगी बारिश

26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम यूपी को छोड़कर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। हालांकि कुल मिलाकर बारिश की मात्रा बहुत कम रहेगी। वहीं 3 से 9 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान औसत वर्षा सामान्य से अधिक रह सकती है।