LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

UP weather: यूपी से गर्मी गायब, दिन के मुकाबले रात में बढ़ी ठंड, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल!

UP weather: यूपी से गर्मी गायब, दिन के मुकाबले रात में बढ़ी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब ठंड की दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों से दिन के मुकाबले रातें ठंडी होने लगी हैं। रात के समय अब हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में निकल रही तेज धूप लोगों को राहत दे रही है।

अगले 5 दिन रहेगा साफ मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। अगले पांच दिनों तक अधिकतम या न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यूपी में दिन का तापमान

मंगलवार को उरई प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.6℃ दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6℃ अधिक रहा। प्रयागराज में 33.6℃, बांदा में 30.4℃, और लखनऊ में 32℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में यह तापमान सामान्य से 1.2℃ कम रहा।

रात के तापमान में गिरावट

प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बाराबंकी में सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 15.5℃ दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.8℃ कम है। कानपुर में 15.8℃, लखनऊ में 19.4℃, बहराइच में 17.2℃, और गोरखपुर में 17.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

NSIT
Nsmch

पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, इस समय प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ है और अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हवाओं के चलने से रात में ठंडक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी रात के समय इसी तरह ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप का सिलसिला जारी रहेगा