LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

UP NEWS: अवैध हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चला हंटर, सील हुआ हॉस्पिटल, मचा हड़कंप

UP NEWS: अवैध हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चला हंटर, सील ह

अली मेंहदी,जौनपुर: जौनपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे एक हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की। मानकों के विपरीत और अंडरग्राउंड तरीके से संचालित हो रहे इस अस्पताल पर जब टीम ने छापा मारा तो डॉक्टर मौके से फरार हो गया। अस्पताल के कर्मचारियों से जब रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे गए तो वे कोई प्रमाण पेश नहीं कर सके।

सील हुआ अस्पताल, मचा हड़कंप

अस्पताल में फायर सेफ्टी की व्यवस्था तक नहीं पाई गई। इसके बाद सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया और यथार्थ हॉस्पिटल को मौके पर ही सील कर दिया गया। यह कार्रवाई लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा स्थित अस्पताल में की गई। सीलिंग की खबर फैलते ही जिले के अन्य अवैध अस्पतालों में भी हड़कंप मच गया।

Diarch GO

डिप्टी सीएमओ का बयान

डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बिना रजिस्ट्रेशन के यह अस्पताल चल रहा है। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। डॉक्टर को रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ लेकर ऑफिस बुलाया गया है। यदि कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में ऐसे कई अवैध अस्पताल खुलेआम चल रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सिर्फ शिकायत आने पर ही कार्रवाई करता है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर समय रहते विभाग ऐसे अस्पतालों पर क्यों कार्रवाई नहीं करता। 

NSIT
Nsmch