LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

Hamirpur bridge collapse: हमीरपुर के बेतवा नदी पर बन रहे पुल में हादसा, क 6 मजदूरों की मौत, 3 घायल

Hamirpur bridge collapse: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। SDRF और प्रशासन राहत कार्य में जुटा।

 Hamirpur bridge collapse
हमीरपुर में पुल का स्लैब गिरा- फोटो : social media

 Hamirpur bridge collapse: UP हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे एक बड़े पुल का हिस्सा गुरुवार देर रात अचानक गिर गया। यह हादसा ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच बन रहे करीब एक किलोमीटर लंबे पुल पर हुआ। हादसे में मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पुल के जिस हिस्से का स्लैब गिरा, उसी जगह कई मजदूर रात में सो रहे थे। उसी दौरान तेज आंधी और बारिश भी हो रही थी। अचानक स्लैब गिरने से मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम भी पहुंचने वाली है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। पुलिस के अनुसार, तीन मजदूर पुल के पिलर के पास फंसे हुए हैं और घायल हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह पुल राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयास से मंजूर हुआ था। पुल का निर्माण उनके गांव मोराकांदर परसनी के पास कराया जा रहा था।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर

लोकेंद्र निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी चिल्ला थाना, बांदा

कुलदीप निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी चिल्ला थाना, बांदा

सावंत यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी भूरागढ़, बांदा

सभाजीत, उम्र 30 वर्ष, निवासी भूरागढ़, बांदा

पुष्पेंद्र सिंह चौहान, उम्र 34 वर्ष, निवासी स्वासा खुर्द, थाना ललपुर, हमीरपुर

राजेश पाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी अचपुरा, थाना ललपुर, हमीरपुर

घायल मजदूर

अवधेश निषाद, निवासी भूरागढ़, बांदा

कल्लू यादव, निवासी भूरागढ़, बांदा

राजेश निषाद, निवासी नरैनी, बांदा

हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

NSIT
Nsmch