LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

UP NEWS: सरकारी स्कूल बना स्विमिंग पूल, बच्चों की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल!

UP NEWS: सरकारी स्कूल बना स्विमिंग पूल, बच्चों की मस्ती का व

उन्नाव: जिले के औरास ब्लॉक स्थित रामपुर गढ़ौवा प्राथमिक विद्यालय इन दिनों चर्चा में है। भारी बारिश के बाद स्कूल परिसर पानी से लबालब भर गया। हालत यह हो गई कि बच्चों ने इसे स्विमिंग पूल बना लिया और पानी में तैरते, नाव चलाते हुए मस्ती करते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूनिफॉर्म में ही कूद गए बच्चे

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए पानी में तैर रहे हैं, कुछ बच्चे कागज़ की नावें चला रहे हैं और कई तो मस्ती में पानी में छलांग भी लगा रहे हैं। यह सब स्कूल परिसर में ही हो रहा है, जहां पढ़ाई होनी चाहिए, वहां बच्चों की तैराकी चल रही थी।

लाखों रुपये खर्च, फिर भी नाकाम निकासी

बता दें कि इस स्कूल में सरकार की ‘स्कूल कायाकल्प योजना’ के तहत लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इस योजना के तहत स्कूलों को जल निकासी, शौचालय, पेयजल और रंगाई-पुताई जैसी मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाता है। लेकिन कुछ घंटों की बारिश में ही सारी तैयारियाँ धरी की धरी रह गईं और स्कूल मैदान से लेकर बरामदा तक पानी से भर गया।

अभिभावकों में नाराज़गी, कहा - तैराकी सिखाने नहीं भेजा

बच्चों के वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय अभिभावकों में गुस्सा है। उनका कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन ने पहले से तैयारी की होती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। एक अभिभावक ने कहा, "हम अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं, तैराकी सीखने नहीं।"

NSIT
Nsmch

बीएसए ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

वायरल वीडियो सामने आने के बाद उन्नाव की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संगीता ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस लापरवाही की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब यह देखना होगा कि दोषी कौन पाया जाता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।